प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र में वीआईपी इलाके का भी हाल बदहाल

भोपाल में सीएम हाउस के पास दिनदहाड़े डॉक्टर से लूट, मिर्च पाउडर डालकर हमला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक डॉक्टर को अपना निशाना बना लिया। बदमाशों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि डॉक्टर के साथ हिंसा की घटना को भी अंजाम दिया।

भोपाल में सीएम हाउस के पास दिनदहाड़े डॉक्टर से लूट मिर्च पाउडर डालकर हमला

प्रतिकात्मक तस्वीर |

भोपाल (एमपी)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके मुख्यमंत्री निवास (CM House) के नजदीक बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े एक डॉक्टर को अपना निशाना बना लिया। बदमाशों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि डॉक्टर के साथ हिंसा की घटना को भी अंजाम दिया।

वारदात को इस तरह दिया अंजाम

पीड़ित की पहचान डॉ. मनोज वर्मा के रूप में हुई है। डॉ. वर्मा शुक्रवार की शाम अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया।इससे पहले कि डॉक्टर संभल पाते, बदमाशों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। आंखों में तेज जलन के कारण जब डॉक्टर असहाय हो गए, तो बदमाशों ने उनके पास मौजूद कीमती सामान लूट लिया।

डॉक्टर को आई गंभीर चोट

लुटेरों ने डॉक्टर से सोने का कड़ा (Gold Bracelet), स्मार्टवॉच, नकद राशि (Cash)लूट लिए। इस हमले के दौरान डॉक्टर को गंभीर चोटें भी आई हैं। टक्कर लगने के कारण गिरने से डॉ. मनोज वर्मा का कूल्हा फ्रैक्चर (Hip Fracture) हो गया है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

VVIP इलाके में यह हाल

यह घटना राजधानी के 'VVIP' क्षेत्र में हुई है, जहाँ हर वक्त भारी पुलिस बल की तैनाती रहती है। सीएम हाउस के इतने करीब इस तरह की वारदात ने पुलिस की चौकसी और शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/couple-in-wedding-attire-ends-life-together-in-chandpur/156555

सागर में शादी के जोड़े में फंदे पर झूला दंपती, डेढ़ माह की गर्भवती थी पत्नी

Related to this topic: