प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

चुनाव आयोग ने सात एईआरओ निलंबित किए

चुनाव आयोग ने सात एईआरओ को निलंबित करने का मुख्य सचिव को दिया आदेश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को एसआईआर के लिए नियुक्त सात एईआरओ को निलंबित करने की कार्रवाई का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग ने सात एईआरओ को निलंबित करने का मुख्य सचिव को दिया आदेश

Election Commission of India |

कोलकाता।

निर्देशों की अवहेलना पर सख्ती

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को एसआईआर के लिए नियुक्त सात एईआरओ को निलंबित करने की कार्रवाई का आदेश दिया है। सातों एईआरओ पर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश का पालन नहीं करने का आरोप है।

कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है और वह दिए गए निर्देश का पालन नहीं करने वाले व कार्य में अनियमितता बरतने वाले एसआईआर के कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को नहीं बख्शेगा। इसके पहले चुनाव आयोग ने दो ईआरओ और दो एईआरओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीआईओ को निर्देश दिया था, लेकिन उन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

मुख्य सचिव को दिल्ली तलब

इस पर नाराज होकर उसने मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया और कड़ी हिदायतें दी। उन्होंने 18 फरवरी तक कार्रवाई करने की समयसीमा तय कर दी है। अब और सात एईआरओ को निलंबित करने की कार्रवाई का आदेश दिया है।

वोटर लिस्ट को लेकर अगला चरण

एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई का कार्य 14 फरवरी को पूरा कर लिया गया और अब स्क्रूटनी का कार्य हो रहा है। फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित कर दिया जाएगा। उसके बाद ही विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-ai-impact-summit-begins-in-new-delhi/143901

Related to this topic: