प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

RSS दफ्तर पर हमले में ED की जांच

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़े मामले में ED की चार राज्यों में तलाशी, पैसों के लेनदेन की जांच

रांची के RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़े मामले में ED ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में तलाशी ली। आरोपियों के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर।

रांची rss कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़े मामले में ed की चार राज्यों में तलाशी पैसों के लेनदेन की जांच

Enforcement Directorate (File Photo) |

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान इस साल जून में झारखंड के रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़े मामलों में चलाया गया। ED की दिल्ली जोन यूनिट ने हमले में शामिल आरोपियों के गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के लिए 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत संदिग्धों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की है।

NIA के केस के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

ED ने PMLA की धारा 17 के तहत ये तलाशी अभियान शुरू किया, जो एजेंसी और अधिकृत अधिकारियों को तलाशी और ज़ब्ती के व्यापक अधिकार देती है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) 17 जून, 2026 को रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़ा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का मामला है। NIA ने रांची स्थित RSS के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

आरोपियों के विदेशी हैंडलर्स से संपर्क का दावा

दो लोगों ने 17 जून की रात करीब 12:30 बजे रांची के निवारणपुर में RSS कार्यालय पर मिर्च सॉस की बोतलों से बने देसी पेट्रोल बम फेंके थे। बोतलों से हल्की आग लगी जो अपने आप बुझ गई, जिससे संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। NIA ने पाया कि गिरफ्तार किए गए स्थानीय संदिग्धों- जिनमें सैफ अंसारी और अमन अंसारी शामिल हैं- के संबंध ISI-फंडेड समूह 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) से थे। जांच से पता चला कि संदिग्ध दुबई यात्राओं के दौरान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुए थे और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए अपने हैंडलर्स से बातचीत करते थे।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: बोकारो: रेलवे का चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

Related to this topic: