सतना। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ अपनी साल भर की मेहनत को आग से
सतना। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ अपनी साल भर की मेहनत को आग से बचाने की कोशिश में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के बकोट गांव का है।
मुरलिया यादव खलिहान में सफाई कर रहे थे
जानकारी के अनुसार, बरदर निवासी मुरलिया यादव (80) अपने अरहर के खेत में खलिहान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक खेत में भीषण आग लग गई।
विकराल आग में जिंदा जल गये
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अपनी तैयार अरहर की फसल को जलता देख बुजुर्ग किसान उसे बचाने के लिए आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तेज हवाओं और आग की ऊंची लपटों के कारण वे चारों तरफ से घिर गए। उम्र के इस पड़ाव पर वे आग की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सके और मौके पर ही जिंदा जल गए।
अरहर की पूरी फसल जल गई
किसान की जान जाने के साथ-साथ अरहर की पूरी फसल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि गर्मी और तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलाया। सूचना मिलते ही बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818