प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म मामला

फतेहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

फतेहपुर के बकेवर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित 19 वर्षीय साजिद को पुलिस ने 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

फतेहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा

Fatehpur Case: 19-Year-Old Wanted Accused Arrested, Jailed |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय नामजद आरोपी को बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 11 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद को दबोचा। उसके खिलाफ BNS, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को बकेवर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बकेवर थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 121/2026 में साजिद (19 वर्ष) पुत्र नदीम, निवासी ग्राम मुसाफा, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर के खिलाफ मामला दर्ज था। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 115(2), 351(3), 352 सहित एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)VA, 3(2)V तथा 3/4(2) पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई थीं।

घटना के बाद से फरार था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था। बकेवर थाना पुलिस नेगिरफ्तार अभियुक्त साजिद के विरुद्ध आवश्यक विधिक एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया और इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

गिरफ्तार अभियुक्त साजिद के विरुद्ध आवश्यक विधिक एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े:   सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सॉस की 1,837 बोतलें सीज

Related to this topic: