प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बीमा की रकम हड़पने के लिए पिता बना हत्यारा

बीमा की रकम हड़पने के लिए पिता बना हत्यारा, अधिवक्ता के साथ मिलकर रची साज़िश

मुरादाबाद में फिर एक बार रिश्तो का कत्ल हुआ है। यहां बाप ने ही अपने सगे बेटे को मरवाने के लिए 3.5 लाख रुपए में सुपारी दे दी। कत्ल की वजह 2 करोड़ रुपए की इंश्योरेंस की रकम हड़पने को लेकर था।

बीमा की रकम हड़पने के लिए पिता बना हत्यारा अधिवक्ता के साथ मिलकर रची साज़िश

बीमा की रकम हड़पने के लिए पिता बना हत्यारा |

मुरादाबाद।
मुरादाबाद में फिर एक बार रिश्तो का कत्ल हुआ है। यहां बाप ने ही अपने सगे बेटे को मरवाने के लिए 3.5 लाख रुपए में सुपारी दे दी। कत्ल की वजह 2 करोड़ रुपए की इंश्योरेंस की रकम हड़पने को लेकर था।

रिश्तो को कलंकित करने वाली यह घटना मुरादाबाद की है। बीते 16 नवंबर को मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति के शव की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतक के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम अनिकेत शर्मा था और वह मूलतः संभल जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। मृतक के पिता बाबूराम शर्मा ने एक अधिवक्ता आदेश कुमार के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की साज़िश रची थी। यह खतरनाक योजना 2 करोड़ रुपए की बीमा राशि हड़पने के लिए बनाई गई थी।

जनवरी 2024 में मृतक के पिता ने मृतक के नाम से एक बीमा कराया था जिसमें एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर उनको दो करोड़ रुपए की बीमा की राशि मिल जाती। इस पूरी स्क्रिप्ट को वकील आदेश कुमार ने लिखा था जिसने मृतक के पिता को पैसों का लालच दिया, क्योंकि मृतक शराब पीने का आदि था। बस इसी बात को लेकर उसने मृतक के पिता को कहा कि यह तुम्हारे सर का दर्द बना हुआ है और उसे कुछ पैसों का लालच दिया। बस पैसों के इसी लालच के चलते एक पिता ने अपने बेटे की हत्या की साज़िश रच डाली। इस पूरी साज़िश में अधिवक्ता मुख्य आरोपी बताया जा रहा है जो अभी फ़रार है। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि अधिवक्ता सहित दो आरोपी अभी फरार हैं जिनके लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पिता ने ही बीमा की राशि हड़पने के लिए अधिवक्ता के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की साजिश रची थी। इन्होंने हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की नाकाम कोशिश की, जिसमें पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि एक्सीडेंट क्लेम के जरिए मिलने वाली राशि का एक हिस्सा पिता को मिलना था बाकी पैसा अधिवक्ता को मिल जाता और पैसों की इसी लालच ने एक बेगुनाह की जान ले ली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ceo-says-conduct-a-thorough-re-verification-of-deceased-and-shifted-voters/100098