बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैतूल (मध्यप्रदेश)। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के बारगंवाडी मोक्षधाम के पास बाईक सवार युवक मनीराम पिता निर्भय यादव एवं पुत्र चंद्रेश पिता मनीराम यादव बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। जिसमे दोनों पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला
पुलिस थाना से मिली जानकारी अनुसार बारंगवाडी निवासी मनीराम यादव बैंक मे गार्ड का काम करता है। चन्द्रेश यादव बेटे को छोड़ने चिचोली आते समय इन्दौर से मनिहारी सामान लेकर आ रहा ट्रक क्रमांक,MP09HH0524 ने तेज रफ्तार से चलाते हुए बाईक पर सवार पिता-पुत्र मनीराम यादव और चन्द्रेश यादव को रौंद डाला जिसमे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई है।
ट्रक जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश जारी
राहगिरो ने पुलिस 112 और एबूंलेस 1033 को सूचना दी जिन्होंने घटनास्थल पहुंचकर दोनो शव को उठाकर चिचोली अस्पताल लाया। जहां दोनो शवो का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक जब्त कर लिया है। ड्रायवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों का हाईवे पर ब्रेकर बनाने की मांग
फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच मे लिया है। परिजनों के साथ नसीराबाद,बारगंवाडी, सहित आसपास के ग्रामीणों ने दर्दनाक घटना से आक्रोशित होते हुए नेशनल हाईवे रोड के हादसे पर दोनों तरफ ब्रेकर्स बनानें की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान और थाना प्रभारी हरिओम पटेल को ज्ञापन सौंपा गया है।
एक सप्ताह में ब्रेकर नहीं बने तो उग्र आंदोलन की घोषणा
बंसत यादव कमलेश यादव मनोज सातनकर राजकुमार उईके ने कहा अगर एक सप्ताह के अन्दर ब्रेकर्स नही बनाये तो घटनास्थल पर उग्र आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
यह भी पढ़े: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा में ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत और 2 गंभीर घायल