प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खेत में बिछाए करंट, चपेट में आया मादा बाघ की मौत..

खेत में बिछाए करंट, चपेट में आया मादा बाघ की मौत, साक्ष्य छिपाने कुएं में फेंका शव

सिवनी। जिले में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है...

खेत में बिछाए करंट चपेट में आया मादा बाघ की मौत साक्ष्य छिपाने कुएं में फेंका शव

खेत में बिछाए करंट, चपेट में आया मादा बाघ की मौत, साक्ष्य छिपाने कुएं में फेंका शव |

सिवनी। जिले में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ दक्षिण सामान्य वनमंडल के चारगांव क्षेत्र में एक मादा बाघ की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बाघिन की मौत खेत में फैले अवैध बिजली के करंट (electric fence) की चपेट में आने से हुई है।

​वन विभाग ने दी जानकारी

वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना चारगांव इलाके के एक खेत की है। वहां शिकारियों या किसानों द्वारा जंगली जानवरों को रोकने के लिए बिजली के तार बिछाए गए थे। इन तारों के संपर्क में आने से मादा बाघिन की मौके पर ही मौत हो गई। यह शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

​साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई

​आरोपियों ने घटना को छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए एक घिनौनी साजिश रची। उन्होंने मृत बाघिन के शव को घसीटकर पास ही के एक कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

​वन विभाग एक आरोपी से कर रहा पूछताछ

​घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कुएं से बाघिन का शव बरामद किया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस और वन विभाग ने हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।

​मामले की बारीकी से जांच जारी

​फिलहाल वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेत में करंट क्यों फैलाया गया था और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831


 

Related to this topic: