प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाहरगढ़ से पहली बार निकली डाक कांवड़

नाहरगढ़ से पहली बार निकली डाक कांवड़, डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर किया जलाभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार को मंदसौर के नाहरगढ़ में पहली बार युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा निकाली। शिवना नदी से जल लेकर कांवड़िए करीब डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचे और बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।

नाहरगढ़ से पहली बार निकली डाक कांवड़ डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर किया जलाभिषेक

Dak Kanwar Yatra 2026 |

मंदसौर: सावन के दूसरे सोमवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शिव भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिला। नाहरगढ़ में पहली बार युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। नानकिया बाग स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन, हाथों में कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और हर तरफ गूंजता हर-हर महादेव का जयघोष। इसी माहौल के बीच हनुमान जन्मोत्सव समिति से जुड़े युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। 

एक घंटा 30 मिनट में पूरी की यात्रा

यात्रा नाहरगढ़ से रवाना हुई और युवाओं ने पूरी ऊर्जा के साथ मंदसौर की ओर कूच किया। इस डाक कांवड़ की खास बात ये रही कि नाहरगढ़ से मंदसौर तक का सफर युवाओं ने महज एक घंटे 30 मिनट में पूरा किया। दरअसल, युवाओं ने नाहरगढ़ की शिवना नदी से जल लिया था। इसी पवित्र जल को लेकर कांवड़िए मंदसौर पहुंचे, जहां उन्होंने सावन के दूसरे सोमवार को बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया

यात्रा के दौरान युवाओं में देखने को मिला जबरदस्त उत्साह

यात्रा के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोई भोलेनाथ के जयकारे लगा रहा था तो कोई डीजे की धुन पर झूमता नजर आया। पूरी यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। युवाओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की। इसके साथ ही किसानों, आमजन और पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की गई।

आकर्षण का केंद्र बनी पहली डाक कांवड़ यात्रा

सावन के दूसरे सोमवार को बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। इस बीच नाहरगढ़ से पहुंची पहली डाक कांवड़ यात्रा भी आकर्षण का केंद्र बनी। युवाओं का कहना है कि भगवान शिव के प्रति आस्था और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया गया। नाहरगढ़ से शुरू हुई डाक कांवड़ महज डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंची और बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में जल अर्पित कर एक ही संदेश दिया, 'हर-हर महादेव, बोल बम'। इस दौरान भोलेनाथ से बस यही प्रार्थना की कि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो, हर घर में सुख-समृद्धि आए और हर चेहरे पर खुशहाली हो।

ये भी पढ़ें- रियाद की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
 

Related to this topic: