सोने-चांदी के रोज बदलते दामों से ग्राहक असमंजस में हैं, जिससे फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त पड़ गया है।
Fluctuating Gold and Silver Prices Leave Customers Confused; Jewellery Business Slows in Fatehpur |
फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद फतेहपुर का सर्राफा बाजार सुस्त बना हुआ है। व्यापारियों को उम्मीद थी, कि दाम कम होने से खरीदार बाजार की ओर लौटेंगे, लेकिन रोजाना बदलते भावों के कारण ग्राहक अभी भी खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। अधिकांश लोग सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं।
बाजार खुलने के साथ ही सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट
शनिवार को बाजार खुलने के साथ ही सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 1,21,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. इसके बावजूद बाजार में खरीदारी का माहौल नहीं बन सका और सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर
सर्राफा व्यवसायी विष्णु ओमर ने बताया, कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सोना-चांदी के भाव स्थिर नहीं होंगे, तब तक ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में रहेंगे। उनका मानना है, कि आगामी सहालग (विवाह सीजन) शुरू होने और बाजार में स्थिरता आने के बाद सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
सोना और चांदी के भाव पूरी तरह वैश्विक बाजार पर निर्भर
वहीं अन्य व्यापारियों का कहना है, कि वर्तमान समय में सोना और चांदी के भाव पूरी तरह वैश्विक बाजार के रुख पर निर्भर हैं। इसलिए कीमतों में रोजाना हो रहे बदलाव का असर स्थानीय कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा पाउडर से भरा ट्रेलर, चंद सेकंड में टला बड़ा हादसा