प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी...

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी निःशुल्क, कमजोर वर्ग को मिलेगा लाभ

इंदौर। महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय अस्पताल) अब मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है...

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी निःशुल्क कमजोर वर्ग को मिलेगा लाभ

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी निःशुल्क, कमजोर वर्ग को मिलेगा लाभ |

इंदौर। महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय अस्पताल) अब मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां बैरियाट्रिक सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध होगी, जिसमें पात्र मरीजों को 5 लाख रुपये तक की सर्जरी का लाभ मिलेगा।

मोटापा से ग्रस्त मरीजों को मिलेगा लाभ

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 23 फरवरी से राजेंद्र धारकर ओपीडी में विशेष बैरियाट्रिक क्लिनिक शुरू किया जाएगा। इस क्लिनिक में मोटापे से ग्रस्त मरीजों की नियमित जांच, परामर्श और सर्जरी से संबंधित मूल्यांकन किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार योजना तैयार करेगी।

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हृदय रोग में प्रभावी

बैरियाट्रिक सर्जरी मोटापे से जुड़ी गंभीर बीमारियों, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के इलाज में प्रभावी मानी जाती है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मुफ्त मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि निजी अस्पतालों में ऐसी सर्जरी का खर्च आमतौर पर कई लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

मिलेगा उच्च स्तरीय लाभ

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य गंभीर मोटापे से जूझ रहे मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित फॉलो-अप, संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार के साथ सर्जरी के परिणाम बेहतर होते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901

Related to this topic: