प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, फिर हनी ट्रैप और..

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, फिर हनी ट्रैप और ब्लैकमेल

MP News :  जबलपुर। यहां पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले का खुलासा किया है। इसकी मास्टरमाइंड एक युवती है। गैंग इंस्टाग्राम पर युवकों से मिलने के लिए बुलाती थी।

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप फिर हनी ट्रैप और ब्लैकमेल

इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, फिर हनी ट्रैप और ब्लैकमेल |

MP News : जबलपुर। यहां पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले का खुलासा किया है। इसकी मास्टरमाइंड एक युवती है। गैंग इंस्ट्राग्राम पर युवकों से मिलने के लिए बुलाती थी और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। दो युवकों की शिकयत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मालूम हो कि मास्टरमाइड यूवती नरसिंहपुर जिले के करेली की निवासी है। वह पिछले तीन माह से किराये के एक मकान में रह रही है। खास बात है कि मामले में दो कास्टेबल की भी भूमिका सामने आई है। कांस्टेबल मौके पर पहुंचकर आरोपियों की मदद करता था। मामले में एसपी ने दोनों कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, जबलपुर के बेलखेड़ का रहने वाला 19 वर्षीय युवक की इंस्ट्राग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई। युवती ने बताया वह रागिनी शर्मा है और  लगातार चैटिंग करने लगी। कुछ समय बाद मिलने के लिए जबलपुर बुलाया। कहा-वह जल्द ही नरसिंहपुर लौटने वाली है, इसलिए जल्द मिले। इस पर शनिवार को युवक अपने रिश्ते के भाई के साथ विजयनगर पहुंचा।

तीनों ने होटल में चाय पी। इसके बाद युवती शदाब्दीपुरम में एक घर में ले गयी। वहां पहुंचते ही खाने-पीने की व्यवस्था करने और बीयर लाने के लिए कहा। इसके बाद युवक का भाई बाहर निकल गया। इसी बीच युवती ने मौका पाकर अपने दो साथी को बुला लिया। दस मिनट में दोनों युवक वहां पहुंचे औऱ दरवाजा खटखटाया। जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला दोनों अंदर घुस गये। गाली- गलौज की और युवक से मारपीट करने लगे और उसका वीडियो बनाने लगे। 

इसके बाद युवक को धमकी दी कि एक लाख रुपये की व्यवस्था करे, नहीं तो युवती के साथ वाला वीडियो वायरल होगा औऱ रेप का केस भी दर्ज किया जाएगा। इसी दौरान शिकायतकर्ता का भाई भी कमरे में पहुंच गया। युवती ने दोनों भाइयों को डराते हुए कहा, अभी तुरंत एक लाख रुपये कही से ऑनलाइन मंगवा दो नहीं तो सीधे जेल जाने के लिए तैयार रहो।

घटना की जानकारी पर..

इस पर दोनों भाई डर गये और जबलपुर में रहने वाले अपने परिजन को घटना के बारे में बताया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो युवती औऱ उसके दोनों साथी भड़क गये और यादव कालोनी पुलिस चौकी के दो आरक्षक को बुला लिया। इस पर दो आरक्षक पांच मिनट में शताब्दीपुरम पहुंचे।

सामान्य हालत में यह दूरी 10-15 मिनट का है। मौके पर युवती ने पुलिस को बताया  दोनों युवक कमरे में बुलाकर छेड़खानी कर रहे थे। शिकायतकर्ता के आरोप  पर दोनों आरक्षक ने भी युवकों को धमकाया। कहा- यहां क्या चल रहा है। युवती की शिकायत पर सीधे जेल जाओगे। इस धमकी से दोनों युवक घबरा गये। इसके बाद मौके पर पहुंचे युवकों के परिजन मामले की जानकारी एसपी संपत उपाध्याय को दी। घटना की जानकारी पर एसपी ने तुरंत कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव को जांच के आदेश दिये। 

शिकायतकर्ता ने आधिकारियों को बताया कि युवती द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाते ही पुलिस कुछ ही मिनट में उसी बिल्डिंग में पहुंच गई। जबकि सामान्य हालत में यह तभी संभव है जब पहले से किसी प्रकार की सूचना या तालमेल हो। आरक्षकों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी।

साथ ही महिला से शिकायत होने के बावजूद वे बिना महिला पुलिसकर्मी के मौके पर पहुंच गये। यह नियम का उल्लंघन है। सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया, आरोरी विवेक संजीवनी नगर का रहने वाला है और आटो चलाता है, वहीं साहिल बर्मन प्राइवेट काम करता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उनके गैंग में और कितने लोग काम कर रहे हैं और कितने लोग शामिल हैं। अब तक उन्होंने कितने लोगों को ब्लैकमेल किया और रुपये वसूले हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती जबलपुर में कहां औऱ किसके साथ रहती है। 

उधर, सीएसपी रितेश कुमार शिव की प्राथमिक जांच के आधार पर एसपी संपत उपाध्याय ने यादव कालोनी चौकी में तैनात आरक्षक सचिन जैन और सिद्धार्थ को लाइन अटैच कर दिया है। जांच में यह ङी पता लगाया जा रहा है कि क्या दोनों पुलिसकर्मी इस हनी ट्रैप में प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से शामिल हैं।  जबलपुर में हनी ट्रैप गिरोह के खुलासे और आरक्षकों की संभावित संलिप्तता के मामले को एसपी ने गंभीर मामला माना है। जांच के बाद दोनों आरक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/akhilesh-yadav-spoke-on-pm-modi-statement/99465

 

  
 

Related to this topic: