प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जूट आयुक्त और जूट कारपोरेशन को दिए जरूरी निर्देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने की जूट किसानों और मिल मजदूरों के हित की पहल

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाट (जूट) की खेती करने वाले किसानों और जूट मिलों के मजदूरो को फायदा पहुंचाने पहल शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने की जूट किसानों और मिल मजदूरों के हित की पहल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने की जूट किसानों और मिल मजदूरों के हित की पहल

जूट आयुक्त और जूट कारपोरेशन आफ इंडिया को दिए जरूरी निर्देश 

कोलकाता। 
बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाट (जूट) की खेती करने वाले किसानों और जूट मिलों के मजदूरो को फायदा पहुंचाने पहल शुरू कर दी है। इस बाबत उन्होंने जूट आयुक्त और जूट कारपोरेशन आफ इंडिया को जरूरी निर्देश दिए है। उन्होंने इंडियन जूट मिल्स एसोसिएशन की मांगों पर भी गौर किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी पश्चिम बंगाल के दौरे और हुगली जिले के सिंगूर में सभा में जूट किसानों और जूट उद्योगों की समस्याओं की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया था। उन्होंने यह संकेत दिया था कि केंद्र सरकार जूट किसानों और जूट मिलों के मजदूरों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, जूट किसानों और जूट उद्योगों के मजदूरों का उसका फायदा नहीं मिल रहा है। इसी से केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की इस दिशा में गतिविधियां तेज हुई हैं। 
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कच्चे जूट की जमाखोरी के रोकने, कच्चे जूट की कीमतों को नियंत्रित करने, जूट किसानों को लागत मूल्य दिलाने, बांग्लादेश से आने वाले जूटों को कम करने जैसे मुद्दों पर उचित कदम उठाने की पहल की है।

इसे भी पढ़ेंः

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल सरकार ने सौंपी 8505 ग्रुप बी अधिकारियों की सूची

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-submits-list-of-8505-officers-to-ec-for-voter-hearings/132530

Related to this topic: