प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गिरिराज सिंह ने ममता पर निशाना साधा

बिहार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का समर्थन और राज्य की कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।

बिहार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Beldanga Mosque Controversy |

कोलकाता।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी नाम से बन रहे मस्जिद का अप्रत्यक्ष तौर समर्थन करने और राज्य की कानून व्यवस्था का तहस नहस करने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में वे और उनकी पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी। 

गिरिराज सिंह ने ममता पर हमला

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेलडांगा में बाबरी नाम से मस्जिद को बना रहे हुमायूं कबीर टीएमसी के नेता व विधायक रह चुके हैं। टीएमसी से उनका निष्कासन दिखावे की राजनीति है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट के लिए मुस्लिमों को संतुष्ट करने की राजनीति करती रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी यह राजनीति काम नहीं आएगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। यहां की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है। भाजपा की सरकार बनने पर यहां कानून का राज कायम होगा। शरिया कानून नहीं चलेगा।  भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि यहां रहने वाले लोग भारतीय कहलाते हैं। यहां कोई बाबर या औरंगजेब का वंशज नहीं है। यहां सभी श्रीराम के वंशज हैं। जिन्हें इस बार में गलतफहमी है, वे अपनी गलतफहमी दूर कर लें।

यह भी पढ़े: टीएमसी और भाजपा के बीच एक दूसरे को कठघरे में

https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-and-bjp-are-competing-to-corner-each-other/144772

Related to this topic: