प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

250 किमी दूर प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती

250 किमी दूर प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती, थाने में हुई बातचीत के बाद मंदिर में विवाह

समस्तीपुर की युवती प्रेमी से शादी के लिए 250 किमी दूर औरंगाबाद पहुंची। पुलिस दोनों को थाने लाई, जहां चार साल के प्रेम संबंध की बात सामने आई। परिजनों की सहमति से मंदिर में शादी हुई।

250 किमी दूर प्रेमी से शादी करने पहुंची युवती थाने में हुई बातचीत के बाद मंदिर में विवाह

Girl Travels 250 Km to Marry Lover, Wedding Held at Temple |

औरंगाबाद (बिहार)। अम्बा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। समस्तीपुर जिले की एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर उसकी तैनाती है। लड़की चेकपोस्ट पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

पुलिस ने थाने ले जाकर कराई शादी

मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ में चार साल पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी। इस दौरान पुलिसवाले बाराती बने और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। 

स्कूल की दोस्ती चार साल के प्यार में बदली

दुल्हन पूजा कुमारी ने बताया कि स्कूल में अंकेश से मुलाकात हुई थी। हमलोग एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इंकार कर दिया था। वो लगातार अपने प्यार का भरोसा दिलाता रहा। उसके बाद उसके करीब आ गई। अंकेश ने शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर रिश्ता करीब चार वर्षों तक चलता रहा। 

परिजनों की सहमति से मंदिर में हुआ विवाह

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार युवती बालिग है। पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी और सहमति से सतबहिनी मंदिर में शादी कराई गई है। 

यह भी पढ़ें:   चंदौली के ग्राम प्रधान राकेश यादव की जम्मू में सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Related to this topic: