प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांच लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

सिरोही में कांच की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल; खलासी बाल-बाल बचा

सिरोही में नेशनल हाईवे-27 के पास कांच की प्लेटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया जबकि खलासी सुरक्षित बच गया।

सिरोही में कांच की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा चालक घायल खलासी बाल-बाल बचा

Glass-Laden Truck Overturns in Sirohi, Driver Injured |

सिरोही (राजस्थान)। रिको थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 अर्बुदा इंडस्ट्रियल एरिया के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे से अचानक अनियंत्रित हुआ कांच की प्लेटों से भरा ट्रक सर्विस रोड पर किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया।

ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की तरफ चला गया और पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर आ गईं कांच की प्लेटेंट्रक में कांच की प्लेटें भरी हुई थीं। ट्रक पलटने के बाद कांच की प्लेटों का कुछ हिस्सा बाहर निकलकर सर्विस रोड पर आ गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हुई।

दुर्घटना में ट्रक चालक घायल

दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं खलासी सुरक्षित बच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सर्विस रोड से कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। 

यह भी पढ़ें: चंदौली में कंप्यूटर दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 7 लैपटॉप समेत सामान ले उड़े चोर

Related to this topic: