प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाथरस में दर्दनाक हादसा

हाथरस में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, जेठ और 13 माह की बच्ची घायल

हाथरस में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका जेठ और 13 महीने की बच्ची घायल हो गए।

हाथरस में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत जेठ और 13 माह की बच्ची घायल

Hathras Road Accident: Woman Killed, Brother-in-Law and Baby Injured |

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव उमरावपुर के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डीसीएम ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके जेठ और 13 महीने की बच्ची घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मायके से ससुराल लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार एटा के जिस्मई गांव निवासी खूबसिंह की पत्नी कुमकुम अपने मायके हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चौबे आई हुई थीं। शुक्रवार को वह अपने जेठ गौरव और 13 महीने की बच्ची के साथ बाइक से वापस अपने ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान एटा रोड पर गांव उमरावपुर के पास पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गौरव और 13 महीने की बच्ची घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी

इधर, हादसे की खबर जैसे ही कुमकुम के परिवार को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कुमकुम की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली में 52.90 क्विंटल अवैध लोहे का कबाड़ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: