प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोविड के बाद हार्ट अटैक खतरा बढ़ा

कोविड के बाद हार्ट अटैक से अचानक मौत का खतरा बढ़ा – मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में भोपाल में 'भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ' के एक सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया।

कोविड के बाद हार्ट अटैक से अचानक मौत का खतरा बढ़ा – मुख्यमंत्री मोहन यादव

Madhya Pradesh |

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में भोपाल में 'भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ' के एक सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में बढ़ते हृदय रोगों और अचानक होने वाली मौतों पर गंभीर चिंता जताई।

​हृदय संबंधी बीमारी में भारी वृद्धि

​मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से हृदय संबंधी बीमारियों (Heart Diseases) के कारण होने वाली मौतों में भारी वृद्धि देखी गई है। वर्तमान में यह मृत्यु का एक प्रमुख कारण बन गया है।

​युवा भी आ रहे हैं इसकी चपेट में

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सीएम ने उल्लेख किया कि हंसते-खेलते, नाचते या वाहन चलाते समय युवाओं को अचानक हार्ट अटैक आ रहे हैं, जो समाज के लिए एक बड़ा विषय है।

​प्रदेश के हर जिले में होगा इलाज

सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए अब हर जिले में हृदय रोग के उपचार की व्यवस्था करने की तैयारी कर रही है। ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उनके अपने जिले में ही त्वरित और बेहतर इलाज मिल सके।

स्वस्थ्य सेवा को मजबूत बनाएगी सरकार

​मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है और जल्द ही जिला स्तर पर हृदय रोगों के विशेषज्ञों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े: टायर बदलते समय परिवार के 5 लोगों को रौंदा

https://www.primenewsnetwork.in/state/five-family-members-killed-while-changing-tire/174472

Related to this topic: