प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

होंडा बनी देश की टॉप दोपहिया कंपनी, हीरो पीछे

‘होंडा’ बनी देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी, 'हीरो' दूसरे स्थान पर पिछड़ी

जापानी कंपनी होंडा दोपहिया वाहन बाजार में बड़ा उलटफेर करते हुए देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी बन गयी है।

 ‘होंडा’ बनी देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो दूसरे स्थान पर पिछड़ी

Scooter Sales |

मुंबई। जापानी कंपनी "होंडा" दोपहिया वाहन बाजार में बड़ा उलटफेर करते हुए देश की सबसे बड़ी "टू व्हीलर" कंपनी बन गयी है। होंडा ने घरेलू कंपनी "हीरो मोटोकॉर्प" से नंबर-1 का खिताब छीन लिया है। होंडा को यह सफलता अपने लोकप्रिय स्कूटर "एक्टिवा" और 125 सीसी सेग्मेंट में शानदार बिक्री की बदौलत मिली है।

भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव

भारतीय दोपहिया उद्योग में जापानी कंपनी Honda इस साल सबसे ज्यादा दोपहिया बेचकर शीर्ष पर पहुंच गई है। साल 2011 तक Hero MotoCorp और होंडा साझेदारी में भारतीय बाजार में दोपहिया वाहन बेचती थीं। वर्ष 2011 में दोनों कंपनियां अलग हो गयीं। लेकिन उसके बाद से हीरो मोटोकॉर्प का टू व्हीलर सेगमेंट में दबदबा बरकरार था।

हीरो के सामने बढ़ी चुनौती

इस साल होंडा ने बाजार में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अब हीरो के सामने दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजार में अपनी हिस्सेदारी बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है। ऑटो उद्योग के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (सिआम) के अनुसार हाल के समय में हीरो मोटोकॉर्प के मार्केट शेयर में गिरावट आई है। सिआम के मुताबिक, हीरो वित्त वर्ष 2009 तक अकेले करीब 50% बाजार पर राज करती थी। लेकिन इस वित्त वर्ष मार्च के अंत तक हीरो का मार्केट शेयर गिरकर 27.94% रह गया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के 28.6% से भी कम है।

प्रीमियम सेगमेंट में कमजोर पकड़

कंपनी द्वारा 125 सीसी, 150 सीसी और 225 सीसी जैसे बड़े प्रीमियम सेगमेंट्स में छाप छोड़ने में नाकाम रहना इस गिरावट का प्रमुख कारण है। जापानी कंपनी होंडा ने बीते 4 महीनों में भारतीय बाजार में नए-नए उत्पाद लॉन्च कर बढ़त बनाई। जनवरी-अप्रैल 2026 के दौरान होंडा ने बाजार में सबसे ज्यादा गाड़ियां उतारीं। कंपनी ने भारत में 22.6 लाख दोपहिया का रिकॉर्ड उत्पादन किया। जबकि इसी अवधि में हीरो मोटोकॉर्प ने 21.8 लाख दोपहिया डीलरों को डिस्पैच किए।

उत्पादन और सप्लाई में होंडा आगे

इस तरह उत्पादन और सप्लाई के मामले में हीरो मोटोकॉर्प दूसरे नंबर पर खिसक गई है। होंडा की भारत में सफलता में सबसे बड़ा योगदान लोकप्रिय स्कूटर Honda Activa की बदौलत मिला। एक्टिवा इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। होंडा ने लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा के दम पर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की और मार्च के अंत तक बाजार हिस्सेदारी 26.5% तक पहुंचा दी।

नई लॉन्चिंग से मिली बढ़त

होंडा ने प्रीमियम सेगमेंट में कई नए वाहन भी लॉन्च किए। इसके विपरीत हीरो प्रीमियम सेगमेंट में कोई बड़ी लॉन्चिंग नहीं कर सकी और वह सिर्फ किफायती 110 सीसी सेगमेंट तक सीमित रही। कंपनी 125 सीसी, 150 सीसी और 225 सीसी सेगमेंट्स में खास छाप नहीं छोड़ पाई।

निर्यात में भी होंडा मजबूत

इसके अलावा होंडा ने बीते वित्त वर्ष कुल उत्पादन का 10% निर्यात किया, जबकि हीरो का कुल निर्यात 6% पर ही अटका रहा। इन्हीं वजहों से होंडा देश की नंबर-1 टू व्हीलर कंपनी बन गयी।

यह भी पढ़े: रेत माफियाओं में हड़कंप