प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज..

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' का ट्रेलर रिलीज

MP News : देश को झकझोर देने वाले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यूमेंट्री हनीमून से हत्या का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज हनीमून से हत्या का ट्रेलर रिलीज

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' का ट्रेलर रिलीज |

MP News : देश को झकझोर देने वाले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "हनीमून से हत्या" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उस खौफनाक साजिश की परतों को जनता के सामने लाने की कोशिश की गई है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया था। ट्रेलर रिलीज के मौके पर राजा के परिजन काफी भावुक नजर आए और उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे समाज के सामने कड़वा सच आएगा।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने स्पष्ट किया कि यह कोई काल्पनिक फिल्म नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री है जिसे परिवार की अनुमति के बाद बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक फिल्म निर्देशक से भी बात हुई थी, लेकिन कहानी अधूरी होने के कारण फिलहाल उस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में राजा के केस के साथ-साथ कुछ अन्य चर्चित हत्याकांडों को भी शामिल किया गया है।

कोर्ट केस पर नहीं पड़ेगा असर

ट्रेलर रिलीज के बाद कानूनी प्रक्रिया पर पड़ने वाले असर को लेकर विपिन रघुवंशी ने कहा, "यह डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से उन्हीं तथ्यों पर आधारित है, जो पहले से मीडिया और पुलिस जांच में सामने आ चुके हैं। इसलिए इससे चल रहे कोर्ट केस पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि जनता को असलियत का पता चलेगा।"

मेघालय सरकार से मांग : हत्यारों को न मिले कानूनी मदद

परिजनों ने मामले में मेघालय सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की है कि मुख्य आरोपी सोनम और उसके साथियों को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या रियायत नहीं मिलनी चाहिए। विपिन का कहना है कि आरोपियों ने न केवल एक मासूम की जान ली, बल्कि मेघालय जैसे शांत प्रदेश की छवि को भी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे अपराधी बाहर आते हैं तो यह कानून का मजाक होगा।

स्क्रीन पर भाई को देख छलके आंसू

ट्रेलर में राजा को देख भाई विपिन भावुक हो गए। उन्होंने भरे गले से कहा कि राजा को स्क्रीन पर देखकर दुनिया को पता चलेगा कि सोनम ने उसे मारकर कितनी बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा, "हम राजा को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उसे इंसाफ दिलाना ही अब हमारे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है।"

क्या था मामला?

ज्ञात हो कि मई 2025 में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mou-signed-between-india-and-germany-pm-modi-said-foundation-of-shared/104617
 

Related to this topic: