प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विवादों के घेरे में इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर...

विवादों के घेरे में इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार, दिल्ली से आई हाई लेवल जांच टीम

​इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं...

विवादों के घेरे में इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार दिल्ली से आई हाई लेवल जांच टीम

विवादों के घेरे में इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार, दिल्ली से आई हाई लेवल जांच टीम |

​इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक शिकायत पहुंची है, जिसके बाद दिल्ली से एक उच्च स्तरीय जांच टीम इंदौर पहुंची है।

क्या है विवाद का कारण?

मामला डायरेक्टर द्वारा की गई कुछ विवादित टिप्पणियों और व्यवहार से जुड़ा है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि "सज-धज कर लड़कियां ताड़ने आते हो..."।

​उच्च स्तर पर की गई शिकायत

यह शिकायत केवल स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नागरिक उड्डयन मंत्री, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मुख्यालय और स्थानीय सांसद को भेजी गई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और AAI ने त्वरित संज्ञान लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए दिल्ली से एक हाई लेवल जांच टीम इंदौर आई है। टीम एयरपोर्ट स्टाफ और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपों की सत्यता जांची जा सके।

प्रबंधन की क्षवि पर सवालिया प्रश्न चिन्ह

​सुनील मग्गीरवार ने कुछ समय पहले ही इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर का पदभार संभाला था। इससे पहले वे मुंबई, शिमला और जलगांव एयरपोर्ट पर भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इंदौर एयरपोर्ट हाल ही में अपनी सुविधाओं और रैंकिंग में सुधार के लिए चर्चा में था, लेकिन इस ताजा विवाद ने प्रबंधन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  इस मामले में जांच जारी है और जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: