प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

ढाई करोड़ यात्री की क्षमता का बनाया जाएगा..

ढाई करोड़ यात्री की क्षमता का बनाया जाएगा इंदौर एयरपोर्ट

MP News : इंदौर। यहां एयरपोर्ट परिसर में सोमवार को यात्रियों की सुविधाओं को पूरा करने के लिए एक अहम बैठक हुई।

ढाई करोड़ यात्री की क्षमता का बनाया जाएगा इंदौर एयरपोर्ट

ढाई करोड़ यात्री की क्षमता का बनाया जाएगा इंदौर एयरपोर्ट |

MP News : इंदौर। यहां एयरपोर्ट परिसर में सोमवार को यात्रियों की सुविधाओं को पूरा करने के लिए एक अहम बैठक हुई। समझा जाता है कि बैठक में मौजूदा समस्या के समाधान और एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास की रुपरेख तय करना था। सांसद शकर लालवानी ने पहल की। इसमें दिल्ली के एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी शरद कुमार औऱ अनुराग मिश्रा विशेष रूप से इंदौर आए। साथ ही एयपोर्ट की मौजूदा व्यवस्था औऱ चल रही कार्यों की समीक्षा की। मालूम हो कि शरद आपरेशन व प्लानिंग के सदस्य हैं। 

सांसद शंकर लालवानी की नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद यह बैठक आयोजित की गई। बैठक मे इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री के बढ़ते दबाव, पार्किंग, सुरक्षा जांच, टर्मिनल क्षमता, और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई। मंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी इंदौर पहुंचे औऱ जमीनी स्थिति की समीक्षा की। 

बैठक में खासकर सिंहस्थ-2028 को लेकर चर्चा की गई। इसमें विमानतल के विकास पर चर्चा हुई। इसमें मल्टी लेवल कार पार्किंग, सुरक्षा औऱ चेक प्लाइंट का विस्तार, नया टर्मिनल भवन, प्रशासनिक भवन, रनवे का विस्तार, और समकक्ष टेक्सीवे पर चर्चा हुई। सांसद लालवानी ने कुछ कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। सांसद ने कहा, अधिकारियों का इंदौर आना दर्शादा है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। एयरपोर्ट के विकास को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-singh-spoke-on-rahul-gandhi-statement/102242
 

Related to this topic: