MP News : सीहोर। जिले के एक निजी स्कूल में छोटे बच्चों के साथ कथित रूप से किए गए अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग..
MP News : सीहोर। जिले के एक निजी स्कूल में छोटे बच्चों के साथ कथित रूप से किए गए अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अभिभावकों के आरोपों के आधार पर जांच की गई तो पाया गया कि बच्चों को एक निजी स्कूल ने होमवर्क नहीं करने परअमानवीय सजा दी जाती है। उनके कपड़े उतारकर ठंड में खड़ा किया जाता है।
परिजनों बताते हैं, स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को सजा के तौर पर कपड़े उतरवाकर ठंड में खड़ा किया गया। बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई करवाई गई और उन्हें डराने-धमकाने की भी शिकायतें सामने आईं। इस घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तत्काल जांच करवाई। जांच में आरोपों को सही पाए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल और संबंधित ड्राइवर को पद से हटा दिया गया। स्कूल प्रबंधन पर भी एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बच्चों की गरिमा और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाए तथा अनुशासन के नाम पर किसी भी तरह की अपमानजनक सजा न दी जाए।
घटना के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के अन्य निजी स्कूलों में भी निरीक्षण तेज करने के संकेत दिए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। वहीं, अभिभावकों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई स्कूल इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न कर सके। प्रशासन ने अभिभावकों को भरोसा दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इस मामले में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681