Bihar : जहरीली शराब से मौत की घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी ठीक है, लेकिन...
'लोगों को सतर्क रहना पड़ेगा, तभी...', जहरीली शराब से मौत की घटना पर बोले जीतन राम मांझी |
Bihar : जहरीली शराब से मौत की घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराबबंदी ठीक है, लेकिन सब लोगों को सतर्क रहना पड़ेगा, तभी यह सफल हो सकता है.
उन्होंने कहा कि "कानून बनाना सरकार का फर्ज़ है. उसे लागू करना हम आप सबका फर्ज़ बनता है. हम आप कहीं न कहीं असफल हैं, जिसके चलते इस तरह की घटना घटती है." दरअसल, बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब का मामला सामने आया है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब की वजह से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी नागा राय और एक चौकीदार सहित 12 लोगों को किया है. मृतकों के नाम परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव, चंदू कुमार हैं.
बिहार में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मोतिहारी में जहरीली शराब के कारण 4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है. यह घटना एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nia-begins-probe-into-attack-on-judicial-officers-aimim-leader-held/154158