प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंधक बनाने और धमकी देने का आरोप

जौनपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध वसूली, बंधक बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी पातीराम जाटव को गिरफ्तार किया है।

जौनपुर में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार बंधक बनाने और धमकी देने का आरोप

Job Fraud Accused Arrested in Jaunpur for Extortion and Threat Case |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से अवैध वसूली करने, पैसा वापस मांगने पर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गौराबादशाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

कंपनी के नाम पर पैसे जमा कराकर बंधक बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देवगौड़ा थाना क्षेत्र के बिजरौन निवासी अभिषेक पाल ने थाने में दर्ज कराई तहरीर में आरोप लगाया था कि 'रॉयल हेल्थ इंडिया एमएस अर्थ एसोसिएट कंपनी जौनपुर' के नाम पर पातीराम, राहुल राजभर और उमा देवी ने उन्हें अच्छी नौकरी का झांसा देकर कंपनी में धन जमा कराया। बाद में पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रवि प्रकाश को सौंपी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शीतला कॉलोनी स्थित एक भवन से वांछित अभियुक्त पातीराम जाटव (38) निवासी गुलाबपुरी बड़गांव, थाना मुरार, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें:   NH-44 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, नरसिंहपुर में महिला की मौत और दो घायल

Related to this topic: