प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बुलडोजर पर सवार कांवड़ियों का वीडियो वायरल

बुलडोजर पर सवार होकर निकले कांवड़िए, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई कांवड़िए बुल्डोजर पर सवार होकर सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं।

Kanwariyas Ride Bulldozer, Video Goes Viral

जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई कांवड़िए बुल्डोजर पर सवार होकर सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सभी भगवा रंग में नजर आ रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बना वीडियो

जौनपुर के बुलडोजर कांवड़ियों का यह अनोखा अंदाज राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, बुल्डोजर पर सवार होकर इस तरह यात्रा करने से कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वायलर वीडियो जौनपुर के सुजानगंज - प्रयागराज मार्ग का बताया जा रहा है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल

सड़क पर बुल्डोजर के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से हादसे का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की चुनौती भी है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कांवड़ियों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आस्था के बीच जान जोखिम में डालकर सफर... वायरल वीडियो ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े: कांवड़ लेकर जल लेने गए 17 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

Related to this topic: