प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म केस में आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन में नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म केस में आरोपी गिरफ्तार, 1200 किमी पीछा कर आजमगढ़ से पकड़ा गया

पीलवा पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी को 1200 किमी पीछा कर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की।

डीडवाना-कुचामन में नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म केस में आरोपी गिरफ्तार 1200 किमी पीछा कर आजमगढ़ से पकड़ा गया

Kidnapping of minor rape accused arrested after 1200 km chase in Azamgarh |

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान)। जिले की पीलवा पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को करीब 1200 किलोमीटर तक पीछा कर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

विशेष टीम की सतर्कता से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में पीलवा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, फील्ड इंटेलिजेंस और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने पीलवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को हेमराज उर्फ हेमू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की।

पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को आजमगढ़ से पकड़ा

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से उसे दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

गिरफ्तार आरोपी हेमराज उर्फ हेमू पुत्र नारूराम (22 वर्ष), निवासी मिठड़िया, थाना डेगाना, जिला नागौर है। कार्रवाई में थानाधिकारी महिराम विश्नोई, हेड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश, साइबर सेल के कांस्टेबल तुलसीराम तथा गच्छीपुरा थाने के कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रविन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़े:   सिंगरौली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Related to this topic: