धामनोद (धार)। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद कस्बे में एक तेंदुआ रिहायशी बस्ती के बीच आ धमका। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है।
धामनोद (धार)। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद कस्बे में एक तेंदुआ रिहायशी बस्ती के बीच आ धमका। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है। घटना में एक महिला समेत चार ग्रामीण घायल हो गए हैं। वहीं उसे पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया।
चार ग्रामणों को घायल किया
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया और उसने अपनी चपेट में आए चार ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
रेस्क्यू के दौरान आक्रामक हुआ तेंदुआ
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुआ बेहद आक्रामक हो गया। घेराबंदी के दौरान ही उसने वनकर्मियों पर झपट्टा मार दिया, जिससे एक वनकर्मी जमीन पर गिर पड़ा। तेंदुए की आक्रामकता को देखते हुए वहां अफरा-तफरी मच गई।
हमले के बाद भागने मॆं सफल रहा तेंदूआ
मौजूदा खबरों के अनुसार, वनकर्मियों पर हमला करने के बाद तेंदुआ वहां से भागने में सफल रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके की कांबिंग कर रही है ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। रिहायशी इलाके में तेंदुए के खुलेआम घूमने से लोग डरे हुए हैं और प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
सतर्कता के लिए दिये गए सुझाव
रात के समय या अंधेरा होने पर बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो हमेशा समूह में चलें। बच्चों को घर से बाहर न जाने दें और पालतू जानवरों को सुरक्षित बाड़ों में रखें। यदि तेंदुआ दिखाई दे, तो घबराकर चिल्लाएं नहीं, बल्कि धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं। किसी भी संदिग्ध हलचल की सूचना तुरंत स्थानीय वन विभाग या पुलिस को दें।
यह भी पढ़े: मप्र में दुष्कर्म मामला, आरोपी गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=178484