प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जेल से छूटने के बाद की थी शादी

शिवपुरी में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, शादी के बाद प्रेमी युगल ने दी जान

जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 25 फरवरी की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके हुए मिले।

शिवपुरी में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत शादी के बाद प्रेमी युगल ने दी जान

Lovers Die by Suicide in Kolaras After Secret Wedding |

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 25 फरवरी की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके हुए मिले। घटना कोलारस के गुड़ा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। यहां के एक खेत में सुबह ग्रामीणों ने युवक-युवती के शवों को पेड़ से लटका देखा। 

सुसाइड से पहले शादी

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 18 वर्षीय सनम आदिवासी के रूप में हुई है। दोनों बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा के निवासी थे। मृतका के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि सुसाइड करने से ठीक पहले दोनों ने कहीं शादी की थी।

पुलिस जांच में खुलासा

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन अलग-अलग जातियों के होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। पिछले साल अक्टूबर में भी दोनों घर से भाग गए थे। उस समय युवती के नाबालिग होने के कारण जितेंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ था और उसे जेल जाना पड़ा था।

हाल ही में हुई थी रिहाई

जितेंद्र कुछ दिन पहले, 11 फरवरी को जमानत पर जेल से छूटकर आया था। 24 फरवरी को दोनों फिर से घर से लापता हो गए और अगली सुबह उनके शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि सामाजिक दबाव और परिजनों की नाराजगी के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/newborn-dies-after-medical-staff-allegedly-assaults-laboring-mother/145959

जिला अस्पताल की बर्बरता: स्टाफ ने प्रसूता के पेट पर मारे घूसे, नवजात की मौत

Related to this topic: