प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देशी घी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा...

देशी घी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, रतलाम में 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त

रतलाम। होली जैसे त्योहार के समय में घी की मांग वैसे ही बढ़ जाती है और मिलावटी घी का काम भी तेजी से...

देशी घी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा रतलाम में 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त

देशी घी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, रतलाम में 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त |

रतलाम। होली जैसे त्योहार के समय में घी की मांग वैसे ही बढ़ जाती है और मिलावटी घी का काम भी तेजी से चलने लगता है। इसी क्रम में यहां सस्ते देसी घी के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इसमें अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया है। इसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर से मंगवाकर बेचा जा रहा था।

विभाग की टीम की दबिश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नयागांव टेंकर रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में यूपी फ्रेश क्वालिटी और मदर बेस्ट ब्रांड नाम से पैक देसी घी के अलग-अलग पैकेट मिले। प्रारंभिक जांच में घी की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई।

सेंपल परीक्षण के लिए भेजा गया

कार्रवाई के दौरान कुल 1610 लीटर घी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने नौ सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई “महाकाल ट्रेडर्स” के नाम से की जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सस्ते दाम के लालच में बिना प्रमाणित उत्पाद न खरीदें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: