प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी मानसिक रूप से बीमार पाया गया

इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गाजियाबा्द में पकड़ा गया

यह फर्जी बम धमकी साबित हुई। ISRO मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, संजय नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

 इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गाजियाबा्द में पकड़ा गया

इसरो मुख्यालय |

बेंगलुरु (कर्नाटक) । बेंगलुरु पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसे दिल्ली पुलिस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार पाया गया है।पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल 2 जुलाई को संजय नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत न्यू बीईएल रोड स्थित ISRO मुख्यालय, अंतरिक्ष भवन में प्राप्त हुआ था, जिसमें कार्यालय में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस मौके पर पहुंची और गहन जांच की। ईमेल में उल्लिखित कोई भी संदिग्ध वस्तु या परिस्थिति नहीं पाई गई। यह फर्जी बम धमकी साबित हुई। ISRO मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, संजय नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार

आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन की गई। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों का उपयोग करते हुए, टीम के पता चला कि मेल गाजियाबाद स भेजा गया था। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर उसकी जांच की, जिससे पुष्टि हुई कि उसने बेंगलुरु स्थित आईएसआरओ मुख्यालय को धमकी भरा ईमेल भेजा था। आगे की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उत्तरी बेंगलुरु के डीसीपी बाबासब नेमागौड़ा ने कहा, "दोपहर के आसपास संजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित आईएसआरओ मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।  (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः   राम मंदिर चढ़ावा मामलाः चंपत राय और अनिल मिश्रा को जल्द ही जेल हो सकती हैः कटियार

Related to this topic: