प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ड्रिंक & ड्राइव करने पर प्रबंधन ने नौकरी से निकाला

नौकरी से निकाले जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सिंगरौली जिले में नौकरी से निकाले जाने के बाद एक युवक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

नौकरी से निकाले जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश): जिले के सरई थाना क्षेत्र के गजराबहरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी नौकरी गंवाने से नाराज होकर मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

​क्या है पूरा मामला?

 जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत था। युवक पर कथित तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) का आरोप है। कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रबंधन ने उसे तत्काल प्रभाव से कार्य से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद नौकरी जाने से परेशान युवक अपनी नाराजगी जताने के लिए खतरनाक रास्ता चुना।

​नौकरी वापसी की जिद

युवक अपनी बर्खास्तगी से इतना आहत था कि नौकरी पर फिर रखे जाने की मांग को लेकर गजराबहरा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद युवक ने चिल्लाकर अपनी मांगें दोहराईं। स्थानीय लोगों ने जब उसे टावर पर देखा, तो तुरंत घटना की सूचना सरई थाने की पुलिस को दी।

​प्रशासन और परिजन समझाने में जुटे 

सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार बातचीत कर रही है। मौके पर युवक के परिजन भी मौजूद हैं। परिजन भावुक अपील करते हुए नीचे आने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, युवक अपनी मांग पर अड़ा है।

मौके पर कड़ी की गई सुरक्षा

फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारी उसे आश्वासन देने का प्रयास कर रहे हैं कि उसकी बात को सुना जाएगा और कानून के दायरे में जो भी संभव होगा, किया जाएगा। एहतियात के तौर पर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

Related to this topic: