प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेटी से मारपीट के अगले दिन पिता की संदिग्ध मौत

बांदा में संदिग्ध हालात में मिली 45 वर्षीय पिता की लाश, बेटी के साथ मारपीट के बाद उठाया था खौफनाक कदम

बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में बेटी के साथ मारपीट के अगले ही दिन 45 वर्षीय भवानीदीन का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

बांदा में संदिग्ध हालात में मिली 45 वर्षीय पिता की लाश बेटी के साथ मारपीट के बाद उठाया था खौफनाक कदम

Man Found Dead Under Suspicious Circumstances After Assaulting Daughter In Banda |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। बेटी के साथ मारपीट और उसके हाथ में चोट लगने की घटना के अगले ही दिन 45 वर्षीय पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में बीती रात युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पशुबाड़े में शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। साड़ी गांव निवासी भवानीदीन निषाद पुत्र दर्शन निषाद (45) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

साड़ी गांव की घटना: पशुबाड़े में मिला शव, मचा कोहराम

परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भवानीदीन ने नशे की हालत में अपनी बेटी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई थी। इसके बाद घर में विवाद की स्थिति बन गई। मृतक के भाई रंजीत निषाद ने बताया कि घटना के बाद भवानीदीन काफी परेशान था और उसने दिन-रात खाना नहीं खाया। वह रोज की तरह पशुबाड़े में सोने चला गया। 

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, पुलिस जांच शुरू

परिजनों के अनुसार, इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसके पिता दर्शन निषाद को जानकारी हुई तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। हालांकि जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

पांच बच्चों के पिता थे भवानीदीन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भवानीदीन के परिवार में पांच बच्चे में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले भवानीदीन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही खपटिहा चौकी इंचार्ज केपी सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:   बलिया में समाज में प्रतिष्ठा बचाने के लिए कलयुगी पति ने की थी मानसिक बीमार पत्नी और दृष्टिहीन बेटी की हत्या

Related to this topic: