प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोबाइल गेम में युवक ने गंवाए 7.5 लाख

गेम के लिए मोबाइल लिया और 7.5 लाख रुपये खेल में हार गया

जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक को अपराधी बना दिया।

गेम के लिए मोबाइल लिया और 75 लाख रुपये खेल में हार गया

Jabalpur fraud case |

जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक को अपराधी बना दिया। सिहोरा के ग्राम छपरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा (42 वर्ष), जो खितौला वाटर फिल्टर प्लांट में माली का काम करते हैं, इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। उनके साथ काम करने वाले साथी आशीष कोल ने विश्वासघात करते हुए उनके खाते से लाखों रुपये पार कर दिए।

​कैसे धोखा दिया

आरोपी आशीष कोल 3 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 के बीच लगातार बातचीत के बहाने लक्ष्मी प्रसाद से उनका मोबाइल मांगता था और उसमें गेम खेलने लगता था। गेम खेलने के बहाने आशीष ने फोन पे (PhonePe) के माध्यम से लक्ष्मी प्रसाद के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 7,79,999 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसने ​बैंक ऑफ महाराष्ट्र (सिहोरा शाखा) से 6,87,999 रुपये और ​सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 92,000 रुपये स्थानांतरित किये।

ऐसे हुआ खुलासा

​पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद को अपनी भांजी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत थी। जब वे बैंक में बैलेंस चेक करने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से साढ़े 7 लाख से अधिक की राशि गायब है। जांच करने पर पता चला कि यह पैसा आशीष कोल के खाते में ट्रांसफर किया गया है।

​शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

​लक्ष्मी प्रसाद की शिकायत पर खितौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आशीष कोल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और वह चोरी की गई पूरी रकम गेम में हार गया। यह घटना याद दिलाती है कि अपना मोबाइल और बैंकिंग पिन (PIN) किसी के भी साथ साझा करना कितना जोखिम भरा हो सकता है, चाहे वह आपका करीबी ही क्यों न हो।

यह भी पढ़े: अमित शाह से शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात

https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhendu-adhikari-meets-union-home-minister/144056

Related to this topic: