प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गैस सिलेंडर फटने से युवक झुलसा

तिरुपति धाम कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 70 प्रतिशत झुलसा युवक

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में गैस सिलेंडर में लीकेज के बाद हुए जोरदार विस्फोट में संदीप नामक युवक करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया।

तिरुपति धाम कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा 70 प्रतिशत झुलसा युवक

सिलेंडर फटने से झुलसा युवक |

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। कानिपूरा स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में राजस्थान निवासी संदीप गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार संदीप करीब 70 प्रतिशत तक झुलसा है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही चिमनगंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में गैस सिलेंडर में लीकेज के बाद ब्लास्ट होने की बात सामने आई है।

ब्लास्ट की असली वजह जांच के बाद होगी स्पष्ट

गैस सिलेंडर में लीकेज किस वजह से हुआ और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगी। फिलहाल गंभीर रूप से घायल संदीप का इंदौर में उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद कॉलोनी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ेंः बाढ़ के पानी में नाव पलटने से मची अफरातफरी, थाना प्रभारी ने गहरे पानी में उतरकर बचाई लोगों की जान

Related to this topic: