कटक, (ओडिशा)। में एक बेहद भावुक और अनोखी घटना घटी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने जुड़वां बच्चों को दो अलग-अलग स्थानों पर जन्म दिया।
राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रही थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जहां उसने चलती ट्रेन में ही अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया। स्थिति बिगड़ने पर महिला के पति ने रेल मदद पोर्टल के जरिए तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन सहायता पहुंचने से पहले ही महिला ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया।
मां व नवजात को प्राथमिक सहायता कराई उपलब्ध
कटक रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्लेटफॉर्म को सुरक्षित किया और मां व नवजात को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
एंबुलेंस में दिया दूसरे बच्चे को जन्म
इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम मे महिला ने एंबुलेंस में अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दे दिया। राहत की बात यह है, कि मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ेंः ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी पर मनाई जा रही मां धूमावती जयंती