प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ब्रेक फेल होने से टक्कर

मिर्जापुर ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, चालक की मौत

मिर्जापुर की ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप और मिर्च लदे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में पिकप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।

मिर्जापुर ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर चालक की मौत

Mirzapur: Brake Failure Causes Trailer Crash, One Driver Killed |

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। हादसों की घाटी के रुप में विख्यात हो चुए यूपी-एमपी की सरहद को जोड़ने वाले मिर्ज़ापुर की ऊ़ची पहाड़ी पर स्थितड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार को तड़के 05 बजे के करीब गिट्टी लदे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व मिर्च लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे हटवाया गया।

गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक हुआ फेल

बता दें कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जिला जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा ही था कि अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से गुजर रहे नारियल लदे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। 

हादसे में पिकअप चालक की मौत

हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ घुमान पर पलट गया। घटना में मध्य-प्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ थाना के गूढ़ निवासी 36 वर्षीय पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व पिकप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कानपुर देहात जिले के राजपुर गांव निवासी ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह के सिर में चोटें आई हैं। 

ट्रेलर चालक की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर

घटना में गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव के सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए ट्रेलर चालक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

पीछे से टक्कर लगने पर पलटा ट्रक

हादसे में घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें:   उज्जैन: मंदिर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: