प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चलती कार में लगी आग...

चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत

सागर। जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक चलती कार में आग लगने से...

चलती कार में लगी आग डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत

चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत |

सागर। जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक चलती कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी सीमा कुर्मी की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को एक साजिश और हत्या करार दिया है।

​हार्ट अटैक की भी खबर

सुबह करीब 4 बजे डॉ. नीलेश ने ससुराल फोन कर बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और वे उसे इलाज के लिए सागर के 'राय अस्पताल' ले जा रहे हैं।

​एक्सीडेंट और आग की खबर

कुछ देर बाद दूसरा फोन आया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद तीसरी कॉल में बताया गया कि कार में आग लग गई है और सीमा की मौत हो गई है।

​भाई का आरोप

भाई का कहना है कि कार का केवल अगला हिस्सा और अंदरूनी हिस्सा जला है, जबकि डॉ. नीलेश सुरक्षित हैं। भाई ने संदेह जताया है, दीदी या तो पहले से बेहोश थीं या उन्हें मार दिया गया था, क्योंकि आग लगने पर उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश क्यों नहीं की?

​मौके की स्थिति

​घटना की सूचना मिलते ही सानौधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और सीमा का शव कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

​पुलिस जांच कर रही है

​क्या कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगी या जानबूझकर लगाई गई? ​मृतका के पति डॉ. नीलेश कुर्मी सुरक्षित कैसे बच गए? ​एफएसएल (FSL) टीम साक्ष्य जुटा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा है या सुनियोजित हत्या। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं (प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद या तकनीकी खराबी) पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indiscriminate-firing-on-garage-owner-in-gwalior-bullets-grazed-the-head/150835

Related to this topic: