प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार सख्त

सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों पर सरकार सख्त, दोषियों पर कार्रवाई का डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा

सागर में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। संदिग्ध शराब से जुड़ी दुकानों को सील कर जांच शुरू की गई है।

सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों पर सरकार सख्त दोषियों पर कार्रवाई का डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा

संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार सख्त |

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर अब सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं मंदसौर में मीडिया से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

सागर घटना पर डिप्टी सीएम की सख्ती

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि सागर की घटना को लेकर उनकी लगातार नजर बनी हुई है। अधिकारियों से लगातार घटना की जानकारी ली जा रही है और पूरे घटनाक्रम की हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है। डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर कहा कि मामले में दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट

सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। दरअसल सागर क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के बाद कई लोगों की मौत की खबर सामने आने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना के बाद संबंधित क्षेत्र में शराब की बिक्री और अवैध शराब के कारोबार को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। 

संदिग्ध शराब की सप्लाई पर उठे सवाल

वहीं संदिग्ध शराब से जुड़ी दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सागर में लोगों की जान लेने वाली संदिग्ध शराब कहां से आई। इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। शराब की सप्लाई कहां से हुई और क्या इस पूरे मामले में किसी तरह की लापरवाही बरती गई। इन तमाम सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे, लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से साफ है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। 

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से लगातार जानकारी लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। ऐसे में अब प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अगर जांच में कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिव्यांग ज्योति की मदद के लिए आगे आए डीएम, बैटरी साइकिल देकर जगाई नई उम्मीद
 

Related to this topic: