प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मप्र सूचना आयोग में दो नए आयुक्त नियुक्त

मप्र सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सूचना आयोग को मजबूती देने के लिए दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का निर्णय लिया है।

मप्र सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति

MP Information Commission |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सूचना आयोग को मजबूती देने के लिए दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

इनकी नियुक्ति की गई

​सरकार ने ​आलोक नागर को मियुक्त किया है जो पहले फर्म एवं सोसाइटी के पूर्व रजिस्ट्रार रह चुके हैं। इसके साथ ​राजेश भट्टक नियुक्त किया गया है, जो आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

​राज्यपाल की मंजूरी

दोनों नामों को राज्यपाल ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, इन नियुक्तियों का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच इन नामों पर आपसी सहमति बनने के बाद ही इन्हें अंतिम रूप दिया गया। ​प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत आने वाली शिकायतों और अपीलों पर अब और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य हो सकेगा।

यह भी पढ़े: IAS अफसर के फार्म हाउस पर 'जुआ कांड' में...

https://www.primenewsnetwork.in/state/arrested-including-caretaker-and-watchman-in-gambling-scandal-at-ias/149154

Related to this topic: