प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्यप्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं खरीदी के...

मध्यप्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन, ₹2,600 तक मिलेगा दाम

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026–27 के लिए गेहूं उपार्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी।

मध्यप्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन ₹2600 तक मिलेगा दाम

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026–27 के लिए गेहूं उपार्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 7 मार्च 2026 तक चलेगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार किसानों को गेहूं का ₹2,600 प्रति क्विंटल तक मूल्य मिलेगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि (बोनस/अनुदान) जोड़कर किसानों को कुल मिलाकर लगभग ₹2,600 प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और फसल की बेहतर कीमत सुनिश्चित होगी।

यह है पूरा कार्यक्रम

पंजीयन 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा और यह 7 मार्च 2026 को समाप्त हो जाएगा। बिना पंजीयन के किसान सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे। किसान MP ऑनलाइन पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सहकारी समितियां / उपार्जन केंद्र और किसान सुविधा केंद्र पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही पंजीयन के समय किसान को अपनी भूमि, फसल और बैंक खाते से संबंधित सही जानकारी देना अनिवार्य होगा।

इस समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक (खाता आधार से लिंक), खसरा/बी-1 या भूमि से जुड़े दस्तावेज के साथ मोबाइल नंबर देना जरूरी है। केवल पंजीकृत किसानों से ही गेहूं खरीदा जाएगा। खरीदी केंद्रों पर गेहूं की गुणवत्ता और नमी की जांच की जाएगी। तौल और सत्यापन के बाद भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसान के बैंक खाते में किया जाएगा। भुगतान तय समय-सीमा में खातों में जमा होगा।

अहम निर्देश

समय रहते पंजीयन अवश्य कराएं, बैंक खाता, आधार और भूमि रिकॉर्ड में नाम एक जैसा हो, गेहूं में नमी निर्धारित मानक से अधिक न हो, खरीदी तिथि और केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mohan-yadav-safe-after-falling-from-horse-during-ujjains-rahgiri-festival/130630

मुख्यमंत्री घोड़े का सवार होते समय संतुलन बिगड़ा, गिरे नीचे

Related to this topic: