प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं में गिरने से मजदूर की मौत

मुंगेर में कुएं में गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मुंगेर के लड़ैयाटाड़ में कुएं पर पानी भरने गए 38 वर्षीय मजदूर की पैर फिसलने से मौत हो गई। परिवार में पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुंगेर में कुएं में गिरने से मजदूर की मौत पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Munger: Labourer Dies After Falling Into Well, Family Devastated |

मुंगेर (बिहार)। मुंगेर के लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कुएं में गिरने से 38 वर्षीय मजदूर ओम प्रकाश साह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कुएं पर पानी भरने गए थे, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे कुएं में जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चार दिन पहले ही मजदूरी कर घर लौटे ओम प्रकाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पानी भरने गए थे, अचानक कुएं में गिरे

बताया जाता है कि ओम प्रकाश साह रविवार दोपहर करीब 12 बजे कुएं पर पानी भरने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

पत्नी के सामने बच्चों के भविष्य की चिंता

ओम प्रकाश साह के परिवार में पत्नी पूजा देवी के अलावा दो बेटियां न्यनसी कुमारी (12) और मोनिका कुमारी (9) तथा बेटा हिमांशु कुमार (10) हैं। पति की मौत के बाद पूजा देवी बार-बार बिलखते हुए बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर चिंता जता रही हैं। वह कह रही हैं कि अब बच्चों की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। परिवार में कमाने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। सूचना पर लड़ैयाटाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:   नरसिंहपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: