प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला

भारत में रहनेवाले मुस्लिम पहले हिंदू थे: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं, मुस्लिम समाज को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में रहनेवाले मुस्लिम पहले हिंदू थे।

भारत में रहनेवाले मुस्लिम पहले हिंदू थे केशव प्रसाद मौर्य

झांसी में मीडिया से बात करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य |

झांसी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं, मुस्लिम समाज को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में रहनेवाले मुस्लिम पहले हिंदू थे। डिप्टी सीएम के बयानों से प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

अखिलेश के बयान पर पलटवार

झांसी दौरे पर यहां पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। 

अयोध्या में मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का निवास है, और ये सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। 

चंपत राय को बताया रामभक्त

डिप्टी सीएम ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को रामभक्त बताते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी, लेकिन कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी।

शिवपाल यादव को दी नसीहत

डिप्टी सीएम मौर्य ने शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वे पहले अपने भतीजे को संभालें, केशव प्रसाद मौर्य को छोड़ दें।

Related to this topic: