प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

नरसिंहपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने छिंदवाड़ा ब्रिज क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नरसिंहपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur: Man Attacks Wife With Axe, Arrested by Police |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से पत्नी पर पति के जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बजरंग वार्ड में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे छिंदवाड़ा ब्रिज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने कुल्हारी से किया हमला

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में निवासरथ मीना ठाकुर पति प्रदीप ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंग वार्ड नरसिंहपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति प्रदीप ठाकुर ने जान से मारने की नियत से उसके चेहरे, सिर एवं पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्रवाई

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नरसिंहपुर में धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के बाद आरोपित पति को छिंदवाड़ा ब्रिज क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी एवं आरोपी के कपड़े जप्त कर उसे न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई । 

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला

महिला के पति द्वारा घर पर आकर उसने दरवाजा खटखटाया और बाल पड़कर घर से बाहर निकाल कर गाली-गलौज करते हुए उसे अज्ञात कारणों के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी जब बीच बचाव करने के लिए मोहल्ले के लोग आगे आए तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई थी । 

घटना को घटित कर आरोपी फरार

इस घटना में महिला को चेहरे और पैर में गंभीर चोट आई। उक्त घटना को घटित कर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के फरार होने एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं SDOP नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देश दिए गए थे। 

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी छिंदवाड़ा ब्रिज क्षेत्र में देखा गया जो बाहर भागने की फिराक में था। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर वैद्य बाबू के बगीचा के पास से आरोपी प्रदीप उर्फ राधे ठाकुर पिता कृष्णा ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, निवासी बजरंग वार्ड नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर  जेल भेजा। 

यह भी पढ़ें:   आजमगढ़ में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Related to this topic: