प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा कार्यालय के बाहर NC का प्रदर्शन

श्रीनगर में राज्य दर्जे की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन हुआ। BJP कार्यालय के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प की स्थिति बनी। पढ़ें पूरी खबर।

श्रीनगर में राज्य दर्जे की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

JKNC holds protest near BJP office in Srinagar |

श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, विरोध प्रदर्शन के दौरान JKNC कार्यकर्ताओं और पुलिस पुलिस आमने-सामने आ गए।

उमर अब्दुल्ला बोले- विशेष अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा

इससे पहले इस महीने, आर्टिकल 370 को हटाने की बरसी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उन सभी प्रशासनिक और संवैधानिक बदलावों को पलटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी, जिनसे इस इलाके के विशेष अधिकार छिन गए और इसकी अलग पहचान को खतरा पैदा हुआ।

2019 में Article 370 हटने के बाद J&K बना दो केंद्र शासित प्रदेश

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 को हटा दिया था। इससे जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा खत्म हो गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख - में बांट दिया गया। जुलाई में, उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन किया था।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से भड़का जम्मू-कश्मीर पीस फोरम, जताई नाराजगी

Related to this topic: