प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुख्यात राजू ईरानी को लाया गया सूरत से भोपाल

कुख्यात राजू ईरानी को लाया गया सूरत से भोपाल

MP News : भोपाल। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजू ईरानी को गुजरात के सूरत से भोपाल लाया है।

कुख्यात राजू ईरानी को लाया गया सूरत से भोपाल

कुख्यात राजू ईरानी को लाया गया सूरत से भोपाल |

MP News : भोपाल। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजू ईरानी को गुजरात के सूरत से भोपाल लाया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर शहर के निशातपुरा थाने में रखा गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सूरत पुलिस ने राजू ईरानी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था।

इसके बाद भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस की टीम उसे रविवार को सूरत से भोपाल लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चार आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी की गई है। इन मामलो में वह वर्ष 2017 से फरार चल रहा था। पूछताछ के दौरान राजू ईरानी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया है।

हालांकि पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-responds-to-german-chancellor-statement-defence-procurement-entirely/104648
 

Related to this topic: