प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CUET में NTA फेल!

CUET में NTA फेल! तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा रद्द, छात्रों का हंगामा

नोएडा। नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पर CUET-UG की सुबह वाली परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी के बाद रद्द कर दी गई...

cuet में nta फेल तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा रद्द छात्रों का हंगामा

CUET में NTA फेल! तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा रद्द, छात्रों का हंगामा |

नोएडा। नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पर CUET-UG की सुबह वाली परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी के बाद रद्द कर दी गई। परीक्षा शुरू नहीं होने से नाराज छात्रों ने केंद्र के बाहर NTA के खिलाफ जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। आज देशभर में CUET-UG की परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे बाद भी परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। इससे छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई। NTA ने सफाई देते हुए इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया है। एजेंसी ने कहा है कि दोपहर वाली परीक्षा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यही NTA NEET जैसी बड़ी परीक्षा भी करवा चुका है और अब CUET में भी अव्यवस्था सामने आई है। बार-बार तकनीकी गड़बड़ी और परीक्षा प्रबंधन की नाकामी से छात्रों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-mps-and-mlas-were-also-present-in-the-meeting-of-chief-minister-shubhendu/208441

Related to this topic: