प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा

Uttar Pradesh: रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

uttar pradesh रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत साथी गंभीर रूप से घायल

One Killed, Another Critically Injured in Highway Crash |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरियापुर चौराहे के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दुर्गेश (30) अपने साथी जितेंद्र (27) के साथ बुधवार को किसी काम से रायबरेली आए थे। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से वापस अपने घर जगतपुर लौट रहे थे। ​जैसे ही उनकी बाइक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दरियापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सलोन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही भदोखर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल जितेंद्र को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की खबर दी, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। भदोखर इंस्पेक्टर राकेश चंद्र आंनद ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

Related to this topic: