प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - भाजपा सरकार ही घुसपैठियों...

भाजपा सरकार ही घुसपैठियों से मजहब, भाषा, तौर-तरीके की रक्षा करेगी : PM मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी का एजेंडा खतरनाक है। वह घुसपैठियों की सरकार बनाना...

भाजपा सरकार ही घुसपैठियों से मजहब भाषा तौर-तरीके की रक्षा करेगी  pm मोदी

भाजपा सरकार ही घुसपैठियों से मजहब, भाषा, तौर-तरीके की रक्षा करेगी : PM मोदी |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी का एजेंडा खतरनाक है। वह घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। घुसपैठियों की सरकार बंगाल और देश की दुश्मन होगी। घुसपैठिये के हमले से बंगाल की विरासत, भाषा, संस्कृति में बदलाव हो जाएगा। भाजपा सरकार ही घुसपैठियों से अपने मजहव, भाषा, तौर-तरीके की रक्षा करेगी।

उन्हों कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। भय आउट हो रहा है और भरोसा इन कर रहा है। पश्चिमी मेदिनीपुर में झाड़ग्राम मे चुनावी सभा कर वापस हैलीपैड की ओर जाते वक्त वे शहर से गुजरते वक्त गांड़ी से उतर कर एक दुकान में चले गए और “झालमुड़ी” खाई। “झालमुड़ी” खाते वक्त उन्होंने वहां के आम लोगों से बातचीत की। इसकी किसी को कल्पना नहीं थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांकुड़ा जिले के बड़जोड़ा के बाद पुरूलिया, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में भाजपा के चुनावी सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी को महिला विरोधी बताया और कहा कि भाजपा सरकार ही महिलाओं के लिए खुशियाली लाएगी। महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी ही, वे अपनि बचत भी कर पाएगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंजत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर टीएमसी ने जो पार किया है, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को उन तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराने की गारंटी दी, जिन सुवनिधाओं को बारे में भाजपा शपथ पत्र में जिक्र किया गया है। उन्होंने मुफ्त राशन, पक्का मकान के लिए डेढ़ लाख रुपरये, पाइप लाइन से सस्ती रसोई गैस, हर महीने तीन-तीन हजार रुपए मुहैया कराने के जिक्र किया और कहा कि बंगाल भाजपा के शपथ पत्र में जो कहा गया है, वह सब प्रापर्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्रीय योजनाओं के तहत सारी सुविधाएं मिलेगी, जैसा कि भाजपा शासित तमाम राज्यों में महिलाओं समेत सभी को सुविधाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग का लाभ मिलने लगेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को निर्मम सरकार और उसके 15 साल के राज को जंगलराज कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 15 सालों का हिसाब करेगी। 15 सालों में टीएमसी के सिंडीकेट और गुंडों ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार, लूट किया है। उन्होंने राजनीतिक हत्याएं की हैं। भाजपा सरकार इन सभी का चुन-चुन कर हिसाब करेगी।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम के इलाके को अरण्य सुदंरी कहा और इस इलाके में पिछले 15 साल में कोई  विकास नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने आदिवासियों मे अत्यंत पिछड़े समुदाय विहोर, लोधा, टोटो की स्थिति पर ज्यादा चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल के भाजपा के सीएम और पीएम मोदी मिल कर इस इलाके और आदिवासियों का विकास करेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indore-hc-double-meaning-shayari-not-a-crime/156726

Related to this topic: