प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में बेकाबू कार ने पैदल चल रहे परिवार के..

उज्जैन में बेकाबू कार ने पैदल चल रहे परिवार के 5 सदस्यों को कुचला

उज्जैन। जिले के उन्हेल क्षेत्र में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। नई दिल्ली चौराहा इलाके में...

उज्जैन में बेकाबू कार ने पैदल चल रहे परिवार के 5 सदस्यों को कुचला

उज्जैन में बेकाबू कार ने पैदल चल रहे परिवार के 5 सदस्यों को कुचला |

उज्जैन। जिले के उन्हेल क्षेत्र में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। नई दिल्ली चौराहा इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही परिवार के 5 सदस्यों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय जमीला बी की मौके पर ही मौत हो गई।

​परिवार के तीन बच्चे सहित 4 सदस्य है घायल

परिवार के 4 अन्य सदस्य, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

​यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। परिवार सड़क के किनारे शांति से पैदल चल रहा था, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर नागदा की ओर फरार हो गया।

​पुलिस कर रही कार चालक की तलाश

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश और शोक का माहौल है। घायलों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360

Related to this topic: